अनूपपुर : भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ने ली  कांग्रेस की सदस्यता 


अनूपपुर /  जिले मे कांग्रेस लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है, इस बार परिवर्तन की लहर में लोग कांग्रेस के हाथ मजबूत कर रहे हैं आज  03 नवम्बर को ,बरगँवा नगर परिषद वार्ड नं 11 से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी रहे कौशल किशोर पटेल  ने कॉंग्रेस कमिटी देवहरा मंडलम के अध्यक्ष अरुणकांत तिवारी के  प्रयास से कांग्रेस जिला अध्यक्ष  व अनूपपुर विधानसभा के प्रत्याशी रमेश कुमार सिंह के हाथों  कॉंग्रेस पार्टी की   सदस्यता ली इस दौरान बरगवा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, राजेश पांडेय डॉ एहसान अली, आदि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे 

 

     *इन्होने भी  ली सदस्यता*

 गत  दिवस बदरा मे चुनावी कांग्रेस कार्यालय के  उद्घाटन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी  रमेश सिंह के  हाथो जनपद सदस्य के  पति जय कुमार सिंह  ने भी  सदस्यता ली जय कुमार सिंह की पत्नी ने  मंत्री बिसाहू लाल की पुत्रवधू को  पराजित कर  जनपद सदस्य बनी , सदस्य राम कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार जन  हितैषी कार्यों को न कर भ्रष्टाचार में  लिप्त है, आम  जन  सरकार  से व बढ़ती महंगाई से परेशान है, कांग्रेस की सरकार भी पूर्व थी  लेकिन जनता इतनी त्रस्त नहीं थी , साथ  ही उन्होंने कहाँ की हम  अब मिलकर कांग्रेसी सरकार  की सरकार बनाएंगे |