अनूपपुर मण्डल मे भाजपा  का विजय संकल्प अभियान हुआ आगाज


अनूपपुर /   मिशन 2023 को लेकर बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां 4 मई से 14 मई तक बीजेपी प्रदेश भर में बूथ विजय संकल्प अभियान चला रही है। बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ पर तैनात किया गया। साथ ही बूथ स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी को लेकर  अनूपपुर मण्डल मे 05 मई  को अभियान का आगाज हुआ, जहां भाजपा जिला महा मंत्री जीतेन्द्र सोनी, जिला उपाध्याय सिद्धार्थ सिंह, मण्डल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, ने बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज किया। 

शुक्रवार को हुई बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के  अनूपपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा,  ने बताया कि, प्रदेश संगठन निर्देशानुसार आगामी 4 मई से 14 मई 2023 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जाएगा। दो-  दो शक्ति केंद्र मिलाकर  क्लस्टर बनाए जाएगे , और उन क्लस्टर वाले मतदान केंद्रों पर अभियान के अंतर्गत प्रत्येक 1 क्लस्टर में 3 घंटे का एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसे 3 सत्रों में विभाजित किया गया है बौद्धिक, भोजन एवं खेलकूद, खेलकूद में सभी देशी खेल जैसे कि कबड्डी ,खो-खो, सितोलिया, गिल्ली डंडा आदि सम्मिलित होंगे, कार्यक्रम में बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता अपेक्षित होंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह 4 मई से 14 मई तक चलने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज हो गया है, जहां अब बूथ विजय संकल्प अभियान बूथ स्तर तक चलेगा, और बूथ स्तर पर बीजेपी संगठन को मजबूत दी जाएगी|  इस महाभियान को   सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में  कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी, वेद प्रकाश द्विवेदी, राजेश गौतम, योगेंद्र राय, पुष्पा पटेल, प्रदीप मिश्रा, ओम प्रकाश राठौर, मुकेश राठौर, अजय  राठौर, सचिन  गुप्ता, प्रियम शुक्ला, अजय  राठौर, सीता तिवारी, मीना वर्मा, ममता  कोरी, सविता  सिंह, प्रेम कोल, बृजेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे |