अनूपपुर में दिग्विजय सिंह ने महिलाओं को सौंपा मंच

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला 

अनुपपुर / पूर्व मुख्यमंत्री व राजसभा सांसद दिग्विजय सिंह इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा के दौरे पर हैं। जहां वह संगठन की समीक्षा और बूथ स्तर पर काम हो रहा है कि नहीं इसकी समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों की नब्ज टटोल रहें हैं। 13 मई को जिला मुख्यालय अनूपपुर में उन्होंने पहले पत्रकारों से चर्चा की जहां उन्होंने  सबसे पहले  कर्नाटक विधानसभा चुनाव की फतेह पर  कर्नाटक के नेताओं को बधाई दी। साथ  ही शिवराज पर  निशाना साथ देते हुए कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा  जिसके  बाद  अनुपपुर विधानसभा क्षेत्र की मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठक के बाद  जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में   पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,  ने अनुपपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को मंच पर बैठाया और सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मंच के नीचे बैठे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुझाव सुने व उनके जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर एकजुटता के साथ पार्टी का काम करें और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएं।