अनूपपुर में दिग्विजय सिंह ने ली  बूथ लेवल  कार्यकर्ताओं की बैठक, महिलाओं को सौंपा मंच

 

अनुपपुर /   मध्य प्रदेश मे 2023 मे होने वाले  विधानसभा चुनावों की  कमान  दिग्विजय सिंह ने फिर संभाल ली है. जहां उनका फोकस  2018 में हुए  विधानसभा  उपचुनाव  मे पराजित सीटों पर है, जिस पर उन्होंने विंध्य क्षेत्र में  खासा ध्यान  लगा  रखा  है, इस क्षेत्र के किसी न किसी जिले में पहुंचकर क कांग्रेसी   कार्यकर्ताओं को संगठित करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें बूथ मैनेजमेंट का पाठ भी पढ़ा रहे हैं.  इसी कड़ी में 13 मई शनिवार को  विंध्य क्षेत्र  अनूपपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाया.  इस बैठक में अनूपपुर  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 के कांग्रेस के तीन ब्लॉक अध्यक्ष, 21 मण्डल अध्यक्ष और 97 सेक्टर अध्यक्ष के अलावा 221बूथ लेवल एजेंट शामिल हुए. इस दौरान उनके साथ  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  रामेश्वरम निखारा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह,  विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को, विधायक सुनील सराफ, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता सिंह, जिला  कांग्रेस कमेटी के   संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल  आदि बैठक में उपस्थित रहे 

*कांग्रेस को वोट देना चाहती है जनता*


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मण्डल, सेक्टर एमएलए व समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देना चाहती है. कांग्रेस को समर्थन भी दे रही है. हमें सिर्फ उस समर्थन को वोटों में परिवर्तित करने की जरूरत है, जिसके लिए बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूती देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए कमलनाथ ने मुझे विधानसभाओं में मण्डल, सेक्टर मीटिंग लेने को कहा है.


उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का परीक्षण करो. फर्जी मतदाताओं को ढूंढ निकालो और उनके नाम कटवाओ. उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं की इज्जत करें, उनका सम्मान करें, मण्डल सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए.


*सड़क पर उतरे कांग्रेसी*


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरो,  घर-घर जाओ और बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करो. एकजुटता के साथ संघर्ष करो. उसके बाद उन्होंने बैठक में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. साथ  ही पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि कांग्रेस को रचनात्मक कार्य करना होना चाहिए। हर गांव व मोहल्ले में ऐसे कार्यक्रम तय करें और जनता से भावनात्मक लगाव पैदा कर उनको कांग्रेस से जोड़े। युवा इकाई द्वारा रचनात्मक कार्य करने वाले लडक़ों को चिह्नित कर जिला कांग्रेस कमेटी को बताना चाहिए, जिससे ऐसी गतिविधियां संचालित की जा सकें।

महिलाओं को सौंपा मंच

अनुपपुर विधानसभा क्षेत्र की मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में अनुपपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को मंच पर बैठाया और सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मंच के नीचे बैठे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुझाव सुने व उनके जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर एकजुटता के साथ पार्टी का काम करें और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएं।