*अमरकंटक के सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से कराएं पूर्ण- कमिश्नर* 

 

*कमिश्नर ने अमरकंटक के सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की*

 

अनूपपुर 23 अप्रैल 2024/ कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बी.एस. जामोद की उपस्थिति में आज अमरकंटक के सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अनूपपुर श्री आशीष वशिष्ठ, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती निमिषा पांडेय, अनविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़, सहायक कलेक्टर श्री महिपाल सिंह गुर्जर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

 

     बैठक में अमरकंटक में किए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि अमरकंटक में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ तेजी से पूर्ण कराया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि अमरकंटक में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करें तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित कराएं। 

 

समीक्षा बैठक में कमिष्नर ने अमरकंटक नगर के मेला ग्राउण्ड, मां नर्मदा मंदिर परिसर, सोनमूड़ा, रामघाट, माई की बगिया, कपिलधारा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अमरकंटक को पर्यावरणीय और पर्यटन की दृष्टिकोण से नेचुरल ब्यूटी को विकसित करना है।

 

समीक्षा बैठक में कमिष्नर ने कहा कि अमरकंटक में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अमरकंटक ही नही इसके आसपास के प्राकृतिक सुन्दरता को विकसित करने की आवश्यकता है। 

 

बैठक में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने अमरकंटक क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।