धार - कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर के मार्गदर्शन में शुक्रवार की अल सुबह करीब 4 बजे अवैध मदिरा के परिवहन की सूचना पर आबकारी वृत सागौर जिला धार में ग्राम गुणावद मेन हाईवे पर आयशर वाहन क्रमांक एमपी 09 जी ई 9128 से 520 पेटी अर्थात 6240 बल्क लीटर माउंट 6000 केन बीयर विधिवत जप्त कर आरोपी धर्मेंद्र पिता निर्भय सिंह निवासी बिल्दा गंधवानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2001 की धारा 34(2 )का प्रकरण पंजीबद्ध किया। वाहन एवं मदिरा की अनुमानित कुल कीमत 24 लाख 21 हजार 600 रुपए है। यह कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार जैन के नेतृत्व मे आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मालवीय आबकारी आरक्षक अलप सिंह ,शोभाराम बघेल और राजेंद्र यादव द्वारा की गई।