विश्व पेपर दिवस के उपलक्ष्य  पर युवाओं ने अपने हाथों से पेपर बैग बनाकर किया वितरण पेपर बैग का बताया महत्व

उमरिया- प्लास्टिक बैग हमारे पर्यावरण के साथ-साथ एवं जीव जंतु के लिए भी हानिकारक है। विश्व पेपर बैग दिवस पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा न्यूज़ पेपर से स्वयं पेपर बैग बनाकर विभिन्न दुकानों पर वितरण कर लोगों को व दुकानदारों को पेपर बैग उपयोग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया।

 


    टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक बैग नहीं,पेपर बैग है सही प्लास्टिक बैग हमारे पर्यावरण के साथ मानव एवं जीव-जंतु के लिए भी हानिकारक है।उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि आइए विश्व पेपर बैग दिवस  पर हम सभी अपने दैनिक जीवन में पेपर बैग उपयोग करने का संकल्प लें एवं दूसरों को भी जागरूक करें। इस दौरान पालो बाजार के दुकान संचालकों के पास युवा टीम पहुंची और उन्हें पेपर बैग बांटकर इसके इस्तमाल के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर जागरूक किया। पाली बाजार के दर्जनों दुकानों में पेपर बैग बांटे गए और प्लास्टिक बैग को त्यागने का सन्देश दिया गया।पेपर बैग से गरीबों को मिलता है रोजग़ार प्लास्टिक बैग तो फैक्ट्री से बनकर आते हैं जिसका पैसा उनके मालिकों को मिलता है लेकिन पेपर बैग गरीब मजदूर अपने घर पर ही बनाते हैं और लोकल लेवल पर उसे बेचते हैं। इससे उन्हें रोजग़ार भी मिलता है। इसके इस्तमाल बढऩे से यह छोटे व्यापारी और इसे बनाने वाले लोगों की हालत में भी सुधार आएगा।

 


प्लास्टिक बैग के इस्तमाल से गन्दगी बढ़ती है। यह जल्दी नष्ट नहीं होता और लम्बे समय तक अपने प्लास्टिक फॉर्म में ही रहता है जिससे मिटटी भी प्रदूषित होती है। लोगों को इसे समझना होगा और पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक के बदले पेपर बैग का इस्तमाल करना चाहिए।इस दौरान हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,अमृता सिंह,शिखा बर्मन, राहुल सिंह, काशक सिंह,विवेक सिंह एवम सभी उपस्थित रहे।