खेल से तनाव का स्तर कम होता है और लेखन-पढ़ाई बेहतर होती है: एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट

 

उमरिया -खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर उमरिया पुलिस, खेल युवा कल्याण विभाग उमरिया, नेहरू युवा केंद्र उमरिया एवं युवा टीम उमरिया द्वारा संचालित खेल शिविर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां योगा ,सूर्य नमस्कार, रनिंग ,स्किपिंग, महत्वपूर्ण विषयों पर वाद विवाद, फुटबॉल क्रिकेट वॉलीबॉल, खो-खो बैडमिंटन सांस्कृतिक नृत्य, भाषण, गीत आदि खेल संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट के द्वारा खेल प्रशिक्षण शिविर में प्रातः 5:30 बजे पहुंचकर बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार योगा एवं खेल आयोजित कर बच्चों को बताया महत्व। उन्होंने कहा की खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। हमारे देश में खेलों को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती, जितनी शिक्षा को दी जाती है। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है।
      युवा टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 15 मई से शुभारंभ किया गया था शुरुआती दौर पर 50 बच्चे ग्राउंड आते थे लेकिन अब डेढ़ सौ बच्चे इस शिविर में पहुंचकर शिविर का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेलकूद व विभिन्न विधाओं को संचालित करने के पश्चात समापन के दौरान सभी बच्चों को प्रतिदिन फल व पौष्टिक आहार प्रदान किया जाता। एवं प्रतिदिन राष्ट्रगान के पश्चात ही खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन किया जाता है।जीवन मे खेल बच्चों के सर्वांगिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट, नेहरू युवा केंद्र जिला अधिकारी आदित्य सिंह ,खेल एवं युवा कल्याण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्याम शर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन सह सचिव व कोच नृपेंद्र सिंह, हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,राहुल सिंह ,माया सिंह, मुलायम सिंह यादव, नरेश प्रजापति, नेहा द्विवेदी, शिखा बर्मन, श्रीराम तिवारी, एवं सैकड़ों की संख्या में सभी उपस्थित रहे।