अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ के अभियान में गिरफ्तार हुए वर्षों से फरार 03 स्थायी वारंटी

उमरिया । पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा गिरफ्तारी / स्थाई वारंटियों की धरपकड़ एवं फरार, इनामी बदमाशों व अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह मरावी के नेतृत्व में थाना मानपुर द्वारा न्यायालय जे.एम.एफ.सी. महोदय मानपुर के न्यायालय से जारी प्रकरण क्रमांक 146/2013 अपराध क्रमांक 281/2013 धारा 285 आईपीसी एवं 3/7 ईसी एक्ट के स्थाई वारंटी अनिल कुमार दुबे पिता रामनारायण दुबे उम्र 37 वर्ष निवासी देव तालाब जिला रीवा एवं प्रकरण क्रमांक 352/2017 अपराध क्रमांक 143/2014 धारा 420, 34 आईपीसी के स्थाई वारंटी राकेश यादव पिता जगन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पठारी थाना मानपुर एवं शंभू लाल बैगा पिता भगनू बैगा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पठारी थाना मानपुर जिला उमरिया को (कुल 03 किता स्थाई वारंट) गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में निरी.  सुंद्रेश सिंह, प्रधान आरक्षक 228 दादूराम यादव, आरक्षक 262 आदर्श सिंह बघेल, आरक्षक 86 नीरज नामदेव एवं आरक्षक 341 देवेंद्र सिंह रघुवंशी का उल्लेखनीय योगदान रहा।