कारगिल विजय दिवस पर युवाओं ने शहीदों को किया नमन

उमरिया- भारत के माटी की शान है तुम्हें नमन कारगिल के वीर जवान है तुम्हें नमन। जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा कारगिल विजय हमारी सेना के पराक्रम और रणकौशल की शौर्य गाथा है। मां भारती के जिन जांबाज सपूतों ने प्राण न्योछावर कर मातृभूमि की रक्षा की शासकीय विद्यालय छादाकला नौरोजाबाद परिसर में शहीदों के चित्र पटल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने शहीदों की वीरगाथा विद्यार्थियों के बीच बताई गई। विद्यालय हेड मास्टर धनीराम कोल ने विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सपूतों को याद किया। कहा कि आज हम कारगिल विजय दिवस मनाकर शहीदों को नमन कर रहे हैं। शहीद देश के गौरव है, युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए।

       टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने कहा कि हमारी सेना हमारा गौरव है।उन्होंने

कहा कि आज का दिन शहीदों पर गर्व करने का है। कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच लगभग 60 दिनों तक चला। 26 जुलाई के ही दिन इसका अंत हुआ था। इसमें भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। 3 मई 1999 को पाक ने यह युद्ध शुरू किया था। 5000 सैनिकों के साथ कारगिल की चट्टानी पहाड़ी क्षेत्र में ऊंचाई पर घुसपैठ किया गया था।छात्राओं को वीर सैनिकों के बलिदान के बारे में बताया। कहा कि सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।विजय दिवस सिखाता है कि देश सबसे ऊपर है। यह दिन हमें देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है।भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को अपने अदम्य साहस और शौर्य से विपरीत परिस्थितियों में भी घुसपैठियों से कारगिल को मुक्त कराकर ’ऑपरेशन विजय’ में सफलता प्राप्त की। इस गौरवशाली दिन की याद में हम हर साल कारगिल विजय दिवस मनाते है। यह देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है।

      इस दौरान हिमांशू तिवारी,खुशी सेन,राहुल सिंह,संदीप साहू,अंकित सिंह विद्यालय से कीर्ति यादव सानू यादव सुमन यादव रंजीता यादव राज सिंह अभिषेक यादव शुभम यादव शिवानी कोल सुभाष सिंह प्रियंका कॉल अंजली प्यासी आदर्श परासी रश्मि यादव साक्षी बर्मन साधना कॉल रेनू कॉल अभिषेक साक्षी रजक सिका यादव उपस्थित रहे।