करंजिया कॉलेज मे रंगोली और हाथों पर मेंहदी लगाकर दिया मतदाता जागरुकता का संदेश

करंजिया / जिला निर्वाचन अधिकारी डिंडोरी के आदेशानुसार 03 दिसंबर को  शासकीय महाविद्यालय करंजिया  प्राचार्य प्रमोद वासपे के मार्गदर्शन  में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने रंगोली एवं हाथ पर मेहंदी लगाकर और स्लोगन लिखकर मतदाताओं को संदेश दिया, इस अवसर  पर प्रो दुर्गा भावेदी ने  वोट के अधिकार का महत्व बताते हुए अपने वोट को सु²ढ़ एवं निष्पक्ष तरीके से मत करने की अपील की । कहा कि लोकतंत्र में आम लोगों का मतदान तय करता है कि देश व राज्य का प्रतिनिधि कैसा होगा। जब देश में सभी मतदान करते हैं तब निश्चित रूप से हमें एक अच्छी और ईमानदार सरकार मिलती हैं। देश के समस्त नागरिकों का यह कर्तव्य है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मनपसंद सरकार का निर्वाचन करें। अपने वोट को बेचे नहीं बल्कि वोट के जरिए अपने अधिकार को पहचाने। लोकतंत्र में भी मतदान देश और संविधान की रक्षा के लिए किया जाता है। वोट बेखौफ होकर डालिए। दान स्वार्थ भावना से ऊपर उठकर कीजिए। धर्म, जाति, पार्टी, लोभ, लालच मतदान में नहीं आना चाहिए।

         *यह रहे  विजेता*

 शासकीय महाविद्यालय करंजिया के स्वीप नोडल प्रभारी मो अनीश  ने  जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अहिल्या सोनवानी, द्वितीय स्थान पर ओमवती सलाम,तृतीय  स्थान पर हिमांशी धुर्वे मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर  प्रियंका साहू,द्वितीय स्थान पर शाहीन परवीन, तृतीय स्थान पर तिजिया उलाड़ी, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लोकेश्वरी बनावल, द्वितीय स्थान पर गायत्री मरावी,तृतीय स्थान पर रजनी श्याम  ने प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया, प्रातियोगिता मे निर्णायक की भूमिका मे प्रो शमशेर बहादुर  पटेल, प्रो रूपेश सिंह, निलेश दुफारे, राघवेंद्र दांगी आदि रहे |