कर्नाटक चुनाव परिणाम से गदगद हुए अनूपपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला 

अनुपपुर / कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हुई जीत से अनुपपुर जिले के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गदगद दिखे। परिणाम घोषित होने के बाद जिला मुख्यालय स्थित  रेलवे स्टेशन चौक पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष  रमेश सिंह की अगुवाई में  सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित होकर  मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश सिंह  ने कहा कि यह यह मध्य प्रदेश में होने वाले  विधानसभा चुनाव  व 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज है। देश की जनता समझ चुकी है कि अब मौजूदा सरकार में उनका भला होने वाला नहीं है जनता देशों प्रदेश में बदलाव चाह रही है जिसका आगाज कर्नाटक विधानसभा चुनाव से   हो चुका है । इस मौके पर पार्षद रियाज खान,  लक्ष्मीकांत नामदेव, राम सजीवन गौतम, मनीष भोजवानी, नजीर खान, रामाधार बैगा, गुड्डा सोनी, मोहम्मद जाकिर राठौर, सावन अग्रवाल, नितेश गुप्ता, के  साथ  साथ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।