वरिष्ट कांग्रेसी नेता लक्ष्मी चंद जैन के निधन पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा
अमरकंटक।
जिला कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय लक्ष्मी चंद जैन (मुन्ना) के असामायिक निधन पर अमरकंटक नगर के गणमान्य नागरिकों एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शांति कुटी के हाल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी चंद जैन ने सोनमुड़ा जलप्रपात से कूद कर आत्महत्या कर ली थी इसके पीछे क्या कुछ था कारण अज्ञात है। गौरतलब है कि लक्ष्मी चंद जैन मुन्ना भाई लगभग 40/45 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य करते रहे हैं तथा कांग्रेस पार्टी को संगठित करने के लिए अपने स्तर से मेहनत करते रहे वह दलबीर सिंह बिसाहू लाल सिंह शिव प्रसाद सिंह पूर्व विधायक अमर सिंह मामू के साथ जुड़कर काम करते रहे हैं। उनका इस तरह चले जाना कांग्रेसपार्टी के लिए एक बड़ा आघात है पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह के गरीबी माने जाते रहे हैं। कांग्रेस जनो एवं नागरिकों ने लक्ष्मी चंद जैन मुन्ना को एक महिती सभा कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी जनों ने मृतक आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की उन्हें सद्गति प्राप्त हो मोक्ष गति को प्राप्त करें परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा में नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह, उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम, राधेश्याम उपाध्याय जीतेंद्र द्विवेदी श्यामलाल सेन शक्ति पांडे देवानंद खत्री जोहनलाल चंद्रवंशी देवेंद्र जैन चिन्नू बलिराम केवट लखनलाल झरिया विनायक द्विवेदी आदर्श जायसवाल जवाहर पडवार अच्छे लाल जायसवाल नीतू चैधरी मीनू मरावी सुनीता मरावी लक्ष्मी बाई सिंह परिजन सोनू जैन मोनू जैन भाई सीताराम जैन पुत्री बहू आदि शामिल हुए। सभी उपस्थित जनों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा का संचालन उनके मित्र एवं पत्रकार धनंजय तिवारी ने किया।