कांस्य पदक विजेता विशाल चिंतल का कांग्रेस ने किया सम्मान  


रायपुर / मुंबई में आयोजित आल इंडिया शारीरिक शैश्नक  आई  सी एन  प्रतियोगिता मे  रायपुर  का नाम रोशन करने वाले होनहार बच्चे  का क्षेत्र में पहुंचने पर जमकर स्वागत किया गया। और परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राजधानी के शास्त्री बाजार कुटुंब विहार में निवासरत वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता  शंकर चिंतल  के पोते विशाल चिंतल जो महाराष्ट्र मुंबई के खेल मंत्री द्वारा प्रदत्त आल इंडिया शारीरिक शैश्नक आई  सी एन. संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किए जाने पर  ले.अरविंद दीक्षित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मान करते हुए उज्वल भविष्य की कामना करता है । वही  रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी 
महामंत्री मो निसार चांगल ने  कहां की   ‘विशाल चिंतल  के शानदार प्रदर्शन से रायपुर शहर उत्साहित है. आल इंडिया शारीरिक शैश्नक I.C.N. संस्था द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल जीतने पर आपको बधाई. उसकी कड़ी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प के उत्कृष्ट परिणाम मिले हैं. हमें उस पर गर्व है.