भाजपा नेता ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

कोतमा /  अनूपपुर जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रदान की हैं । 26 जुलाई ,बुधवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम का जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा था। जिलाध्यक्ष रामदास पुरी, ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, सिद्धार्थ सिंह, राम अवध सिंह, चन्द्रिका द्विवेदी, शिव रतन वर्मा के साथ अन्य पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा नेता मनोज द्विवेदी ने श्री गौतम को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।