पुष्पराजगढ़ में चलती बाइक में लगी आग वाहन जलकर खाक

अनूपपुर  | जिले के पुष्पराजगढ़ में एक चलती बाइक में आग लग गई। घटना में वाहन जलकर खाक हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।  इस दौरान बाइक धू धू कर जल उठी। घटना अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ तहसील की बताई जा रहीं हैं। इसमें फेरी वाले की बाइक में पुष्पराजगढ़ के दमेहड़ी जल शोधन संयंत्र के सामने अचानक से आग लग गई। जो  अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।