अनूपपुर में कांग्रेस का सबसे मजबूत आधार स्तंभ जयप्रकाश अग्रवाल ने ली बिसाहु लाल की गैर मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता  लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका
अनूपपुरl:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 12 वर्षों तक लगातार जिला अध्यक्ष रहे और अपने राजनीतिक सूझबूझ के कारण भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार होने के बावजूद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का प्रचम लहराने वाले जयप्रकाश अग्रवाल ने अपने दर्जनों साथियों के साथ उमरिया में आयोजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल शहडोल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार हिमाद्री सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लीl यहां पर सबसे उल्लेखनीय तथ्य है कि इस दौरान अनूपपुर के भाजपा विधायक बिसाहु लाल मौजूद नहीं थे और उनकी गैर मौजूदगी में जयप्रकाश अग्रवाल का भाजपा की सदस्यता लेना इस समय अनूपपुर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैl
*अनूपपुर जिले के नेता जो सदस्यता ले रहे हैं - जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस, शैलेन्द्र सिंह ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष जैतहरी,खेम अग्रवाल महामंत्री जिला कांग्रेस, नर्मदा प्रसाद तिवारी महामंत्री जिला कांग्रेस,नरहरि राठौर महामंत्री जिला कांग्रेस, हीरालाल राठौर ब्लांक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जैतहरी, सीताराम राठौर सेक्टर अध्यक्ष धनगवां,फलेश सिंह राठौर पूर्व सेक्टर अध्यक्ष गोरसी, गुलाम रसूल उपाध्यक्ष मण्डलम जैतहरी जितेंद्र राठौर बलबहरा,सुनील कुमार मांझी,*