जिम्मेदारी के साथ सभी लोग करें कार्य-   भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी 

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला 

अनूपपुर / सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष पन्ना समिति के सदस्य तक इस बात को सुनिश्चित करें कि उन्हें हर हाल में अपने बूथ पर परचम लहराना है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 30 मई को 9 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन द्वारा 30 जून 2023 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है प्रत्येक घर तक केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को हमें पहुंचाना है किस तरह से मोदी सरकार के द्वारा देश के अंदर बड़े ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं हमें सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का कार्य करना है और आगामी विधानसभा के चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में कार्य करना है उक्त उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी ने गत  दिवस फुनगा मंडल में आयोजित   कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने  के दौरान कहीं,  बैठक में  मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल की अध्यक्षता में फुनगा मंडल की बैठक संपन्न हुई, बैठक में प्रमुख रूप से अनूपपुर विधानसभा के प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह परिहार ,मंडल प्रभारी गजेंद्र सिंह सिकरवार, जिला मंत्री दुर्गा पटेल , वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर गौतम, मंडल महामंत्री विनोद तिवारी एव नारेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, उदयभान पटेल, सहित मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन के  कार्यों की दी जानकारी

30 मई से 30 जून 2023 तक चलने वाले 1 माह के अभियान की विस्तृत जानकारी भाजपा के फुनगा मंडल प्रभारी गजेंद्र सिंह सिकरवार के द्वारा कार्यसमिति की बैठक में प्रस्तुत की गई ।संगठन के द्वारा तय किए गए कार्यों को किस तरह से करना है उसको लेकर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा कहा गया कि कर्नाटक चुनाव में जिस तरह कांग्रेश ने झूठी घोषणा पत्र जारी किया था और अब तक अपने वादों पर खरी नहीं उतर सकी ऐसा यहां नहीं होने देना है और लोगों को इस विषय में भी बताना है।