नारी शक्ति फिटनेस रन नेहरू युवा केंद्र के द्वारा किया गया आयोजन 
विजेता प्रतिभागीयों को कैप मेडल टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र देखकर किया गया सम्मानित 

अनूपपुर। जिले के नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा नेहरू युवा केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर आर.आर. सिंह के निर्देशानुसार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मनीष चौहान के मार्गदर्शन में तुलसी काॅलेज अनुपपुर, मिनी स्टेडियम नगर परिषद जैतहरी, ग्राम पंचायत जलसार कोतमा, ग्राम पंचायत ढेडी पुष्पराजगढ़ इन चारों स्थानों पर नारी शक्ति फिटनेस रन आयोजन नेहरू युवा केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वूमेन फिट तो इंडिया हिट के तहत महिला दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 25 महिला प्रतिभागियों ने भागीदारी निभाया। जिसमें तुलसी काॅलेज अनुपपुर से प्रथम स्थान इरावा अगरिया, द्वितीय स्थान निशु कोल व तृतीय स्थान किरण बैगा, विजेताओं को निर्णायक डॉक्टर इंद्र नारायण खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मिनी स्टेडियम नगर परिषद जैतहरी, प्रथम स्थान गायत्री यादव, द्वितीय स्थान आरती देवी एवं तृतीय स्थान पूनम देवी, ग्राम पंचायत ढेडी पुष्पराजगढ़ में प्रथम स्थान सफलता सिंह, द्वितीय स्थान कौशल्या यादव एवं तृतीय स्थान पूर्णिमा सिंह ने प्राप्त किया। विजेताओं को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं निर्णायक दिनेश सिंह चंदेल विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग स्टेट रेफ्री नेशनल ट्रेनर, श्रीमती अनुराधा नामदेव शिक्षिका और शिवम राठौर द्वारा टी-शर्ट, कप एवं कैप तथा रिस्क बैंड पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उपस्थित महिलाओं को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं को फिट रखने हेतु निश्चित रूप से दिन में व्यायाम, योग आदि क्रियाकलापों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और खेलों के आयोजन में अपनी-अपनी सहभागीता प्रदान करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरु युवा केन्द्र अनूपपुर के एनवाईवी शानू श्रीवास्तव, शुभम शुक्ला, कुलदीप गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा, शनि पटेल, महेन्द्र यादव ने नारी शक्ति फिटनेस रन में सहयोग प्रदान किया।