कंडे की होली से लकड़ी और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश लेकर निकले युवा

नई पहल- आओ जलाएं कंडे की होली अभियान से जुड़े युवा,लोगों को कर रहे जागरूक

उमरिया- पर्यावरण के संरक्षण और गोवर्धन के लिए जरूरी हम सब मिलकर काम करें इसके लिए आने वाले त्योहार होली पर हम गाय के गोबर से बने हुए कंडो की होली जलाकर न केवल पर्यावरण को बचाने का काम कर सकते हैं बल्कि हम गौशालाओं के विकास के लिए भी एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं।कंडो की होली से जहां लकड़ी की बचत होगी वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

एकत्र कर रहे कंडा: टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि युवा टीम उमरिया के द्वारा इस वर्ष लकड़ी की जगह कंडो से होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए युवा टीम गांव-गांव घर-घर जाकर कंडे इकट्ठा करने का कार्य आरंभ है कर दी है। उन्होंने कहा कि होली जलाते समय हम जहां अति उत्साह में आकर कई क्विंटल लकड़ी जला देते हैं तो कहीं-कहीं तो हरे भरे पेड़ काटकर भी होली में रख देते हैं जिससे प्रकृति का नुकसान होता है हम जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करते हुए नई दुनिया के आओ जलाएं कंडो की होली अभियान को गति दे और इसकी सहयोगी बने।
युवाओं ने किया तय : युवा टीम मारिया के सदस्यों ने इस वर्ष तय किया है कि जिले के कई विभिन्न स्थानों में इस वर्ष करो कि होली जलाने में अपनी सहभागिता निभाएंगे युवाओं का कहना है कि इस बार लकड़ी की जगह हम आसपास होगी झाड़ियां को भी शामिल करेंगे और कंडो की संख्या बढ़ाएंगे। 100 युवा आयोजन की तैयारी कर रहे हैं: इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी,खुशी सेन, राहुल सिंह,सौरव पाण्डेय, पवन सिंह ,अभिषेक सिंह ,अमित सिंह ,सचिन सिंह, मनीष सिंह,अजय कुमार,शिखा बर्मन, वैष्णवी बर्मन,पूजा बैगा, एवं सभी उपस्थित रहे।