कटनी  -  पशु पालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा कटनी जिले के 06 विकासखण्डों को 06 एवं 01 शहरी क्षेत्र को प्रदायित 01 कुल 07 एम्बुलेंसों को खजुराहों संसदीय क्षेत्र के साँसद एवं प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी माननीय  व्ही०डी०शर्मा द्वारा सोमवार को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कटनी जिले के मुडवारा विधानसभा के विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय, जबलपुर केंट विधायक अशोक रोहाणी, कटनी भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय पीताम्बर टोपनानी, नगर निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग, कटनी डॉ० आर०के०सिंह आदि की उपस्थिति रही। उक्त योजनान्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के पशु पालक अपने पशुओं का इलाज 1962- पशु संजीवनी के टोल फ्री नं० पर डायल करके सशुल्क घर पहुँच सेवा प्राप्त कर सकेंगे।