पार्टी कार्यकर्ता में कहासुनी: गुस्से में कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट

अनूपपुर -  कांग्रेसी कार्यकर्ता ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। जिससे भाजपा कार्यकर्ता के सिर में चोट आ गई। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।दरअसल मुन्ना यादव पिता स्वर्गीय श्याम लाल यादव उम्र 60 निवासी बरटोला (सकरा) ने बताया कि वह खेती-किसानी मजदूरी का काम करता है। चम्मू कोल के घर के पास बिसाहू लाल सिंह जिंदाबाद का नारा लगा रहा था। उसी समय रम्मू यादव नारा सुनकर मेरे पास आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बोला भाजपा के जीत का नारा क्यों लगा रहे हो। तब मैंने बोला ठीक लग रहा हूं वह जीते हैं।रम्मू यादव हाथ में रखे डंडे से मेरे सिर पर हमला कर दिया। सिर में मारने से खून निकलने लगा और मैं बेहोश होकर जमीन में गिर गया। आवाज लगाने पर गंगा यादव, शंकर यादव भी आ गए। फिर दोनों लोगों ने जिला अस्पताल अनूपपुर लेकर आए। जहां मुन्ना यादव का इलाज चल रहा है।