पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे अनूपपुर

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला

अनुपपुर / मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  व राज सभा सांसद  दिग्विजय सिंह  कल रात्रि  12 मई  से दो दिवसीय  अनुपपुर मे विभिन्न  विभिन्न कार्यक्रमों  मे शिरकत  करने  देर रात्रि अनुपपुर पहुंचे, पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  रमेश सिंह की अगुवाई मे  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा  उनका जोरदार स्वागत  किया गया, ज्ञात हो कि  की दिग्विजय सिंह  आज 13 मई को सर्किट हाउस अनूपपुर में  सुबह 10:00 बजे से प्रेस वार्ता करेंगे  जिसके  बाद  सुबह 11 बजे  से जिला मुख्यालय स्थित  सर लगन पैलेस में वि.स.87 अनूपपुर के सेक्टर- मण्डल, बी.एल.ए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे व 12 बजे से समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, नगरपालिका जनपद, जिला पंचायत के चुने गए सदस्य, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, भा.रा. छा.सं., आई.टी.सेल सहित इंटक, प्रकोष्ठों के सदस्यों एवं सभी वरिष्ठ कनिष्ठ पूर्व वर्तमान पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे |