हाई कोर्ट ने 28 जजों का किया तबादला
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने न्यायिक सेवा के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश में बेमेतरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोनकर का तबादला रामानुजगंज किया गया है उनकी जगह रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय के फर्स्ट एडीजे ब्रिजेंद्र कुमार शास्त्री को बेमेतरा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद की नई जिम्मेदारी दी गई है। हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सीमा कंवर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को जगदलपुर से जांजगीर, मंजूलता सिन्हा प्रथम अतिरिक्त जज सिविल जज वर्ग एक को रायगढ़ से बलौदाबाजार, दीप्ति सिंह गौर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को कवर्धा से चिरमिरी, शिव प्रकाश त्रिपाठी सिविल जज वर्ग एक को जांजगीर चांपा से कोंडागांव, आस्था यादव सिविल जज वर्ग एक को बालोद से मनेंद्रगढ़, भूपेश कुमार बसंत सिविल जज एक को कोंडागांव से रायपुर, अनिता काशिमा रावेट अतिरिक्त जज कोर्ट एक सिविल जज वर्ग दो को राजनादगांव से बेमेतरा स्थानांतरित किया गया है।