बिसाहूलाल जैसे बिकाऊ नेताओं की कांग्रेस में नहीं होगी एंट्री-दिग्विजय सिंह

@रामभैय्या चौबे

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को बताया घोषणा वीर

अनुपपुर / मध्य प्रदेश के 2 बार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार 13 मई को अनूपपुर में कांग्रेस की जमीनी हकीकत तलाश करने आए हुए थे। इस दौरान सर्किट हाउस में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बिसाहूलाल जैसे बिकाऊ नेताओं की कांग्रेस को जरूरत नहीं है।
 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अनूपपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा के कांग्रेस से भाजपा मे गए किसी भी नेता को कांग्रेस वापस नहीं लेगी अगर वह वापस आना चाहेंगे तो मैं पुरजोर विरोध करूंगा हम टिकाऊ माल रखेंगे किसी भी बिकाऊ नेता की कांग्रेस में कोई जगह नहीं। अनूपपुर के विधायक और मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के कांग्रेस में आने की अटकलों के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि न बिसाहू लाल की जरूरत है न बिकाऊ लाल की। वहीं कर्नाटक में किसी प्लान बी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं है वहां सारे मजबूत कांग्रेसी है इसलिए वहां पर किसी प्लानबी का खतरा नहीं है पूर्व में ऑपरेशन लोटस होने पर उन्होंने कहा कि उनके पास पैसा है अडानी का 20 हजार करोड़ रुपया है वह कहीं भी लगा सकते हैं पर कर्नाटक के कांग्रेसी बिकेंगे नहीं इस सवाल पर उड़ने मीडिया पर ही कटाक्ष किया।
पाखंडी हैं मुख्यमंत्री षिवराज सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश सरकार और उनके मुख्यमंत्री पाखंडी हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लाडली बहना योजना कांग्रेश पार्टी के मेनिफेस्टो से चुराई हुई है अगर वह ना लाडली थी तो 20 साल से उन्हें इस बात की याद क्यों नहीं आई उन्होंने भाजपा सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि तो किसानों का कर्जा माफ हुआ है और ना ही उनकी आय दुगनी हुई है सिर्फ प्रदेश में एक ही किसान की आय दोगुनी हुई है वह है शिवराज सिंह चैहान जिनकी आमदनी कई गुना बढ़ चुकी है भ्रष्टाचार के मामले में भी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान हुए सभी घोटालों की न्यायिक जांच होगी कांग्रेसी सरकार एक कमेटी बनाई गई और उसकी जांच करेगी।
शिवराज एक घोषणा वीर मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चैहान घोषणा वीर मुख्यमंत्री हैं अब तक हम लोगों ने उनकी 2174 घोषणाएं खोजली हैं जिन पर उन्होंने काम नहीं किया है और यह घोषणा एक चलती जा रही है चुनाव तक यह घोषणा एक 5000 से ऊपर पार कर जाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि एक नई घोषणा है कि इस सरकारी स्कूल से पास हुए पांच प्रश्न छात्रों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी उनकी यह घोषणा भी जुमला साबित होगा।
अपने शासन काल की तारीफ
भले ही भारतीय जनता पार्टी दिग्विजय सिंह के शासन काल 1993 से 2003 तक को बंटाधार का शासन या मध्यप्रदेष का काला अध्याय कहकर प्रचार करती हो प्रदेष की जनता भी उस शासन काल को याद कर सिहर जाती है फिर भी प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने शासन काल द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार दिये जाने के मामले में तारीफ करते हुये कहा कि मेरे शासन काल में स्थानीय युवको को रोजगार में प्राथमिकता दी जाती रही है। अत्याधिक रोजगार स्थानीय लोगो को दिये जाते रहे है चाहे वह शिक्षाकर्मी हो या पंचायत कर्मी हो इसके नियुक्ति के अधिकार पंचायतो नगर परिषद नगरपालिका और नगर निगम के पास थे जिससे स्थानीय युवको को रोजगार में प्राथमिकता मिलती थी। परंतु इस समय प्रदेश के बाहर के लोगों को 50 प्रतिषत से अधिक भर्ती हो रहे हैं कमलनाथ जी ने जो वादे किए हैं उसे कांग्रेस सरकार पूरा करेगी महिला सम्मान को ध्यान में रखते हुए 500 में गैस की टंकी और पंद्रह सौ प्रति महीने की राशि महिलाओं को दी जाएगी प्रेस वार्ता के  दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष  रमेश  सिंह  उपस्थित रहे |