भाजपा मंडल अध्यक्ष वेंकटनगर के तानाशाही रवैया के कारण मंडल महामंत्री ने दिया पद से इस्तीफा
अनूपपुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष वेंकटनगर विजय राठौर के तानाशाही रवैया और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला के नाजायज हस्तक्षेप से परेशान होकर भाजपा मंडल महामंत्री बैकेट नगर आशीष पांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को जिला अध्यक्ष भाजपा अनूपपुर रामदासपुरी को लिखे त्यागपत्र में आशीष पांडे ने जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष पर तानाशाही का आरोप लगाया है वही इस बात का भी उल्लेख किया है कि भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला के नाजायज हस्तक्षेप के कारण उन्हें कार्य करने में असहजता महसूस हो रही है। इसी से दुखी होकर पार्टी के मंडल महामंत्री के पद से इस्तीफा देते हुए आशीष पांडे ने फिलहाल पार्टी के कार्यकर्ता और सदस्य के रूप में कार्य करते रहने का निर्णय लिया है।