बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप को मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित करने किया गया प्रोत्साहित

पुष्पराजगढ़ में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ   

अनूपपुर / लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आशीष वशिष्ठ तथा मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड में बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप को मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने स्वीप प्लान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मैदानी अमले की उपस्थिति रही। इस अवसर पर चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम पर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया। बैठक में अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पराजगढ़  सुधाकर बघेल, महिला बाल विकास विभाग की सहायक संचालक व पुष्पराजगढ़ की सीडीपीओ श्रीमती मंजूषा शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जी.पी. पाण्डेय ने मतदाता जागरूकता के संबंध में कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। मैदानी कार्यकर्ताओं को शत्-प्रतिशत् मतदान के लक्ष्य के अनुरूप मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।