मृत्यु सैया पर पड़ी कांग्रेस में संजीवनी देने 8 को शहडोल आएंगे राहुल गांधी
अनूपपुर।
 शहडोल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फुन्देलाल के समर्थन में 8 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी शहडोल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से राहुल गांधी के शहडोल कार्यक्रम की जानकारी लोकसभा प्रत्याशी और कांग्रेस के संगठन को अधिकृत रूप से दे दी गई है और यही नहीं राहुल गांधी के जनसभा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर तैयारी करने के लिए कहा गया है। यहां पर यह बता दिया जाए की वर्तमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति फिलहाल तो मृत्यु सैया पर पड़ी जैसी दिखाई दे रही है और कांग्रेस को मृत्यु सैया पर संजीवनी देने के लिए राहुल गांधी का शहडोल आना लोकसभा प्रत्याशी के लिए फायदेमंद हो सकता है। सूत्रों की माने तो संगठन की मजबूत जमीन न होने के कारण और जो भी बचे खुचे कांग्रेसी जनाधार वाले नेता थे उनका भाजपा में जाने के बाद वर्तमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार प्रभावित हो रहा है ऐसे में राहुल गांधी का शहडोल में आगमन और जनसभा को संबोधित करना कांग्रेसियों को उत्साह  को बढ़ाना जैसा माना जा रहा है। फिलहाल तो राहुल गांधी की उक्त जनसभा आम जनता में क्या प्रभाव छोड़ेगी इसका आकलन तो लोकसभा का चुनाव परिणाम से पता चलेगा लेकिन यह जरूर है कि राहुल गांधी को सुनने के लिए जनसभा में आने वाली भीड़ को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकेगा की वर्तमान लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस कितने दमखम के साथ चुनावी मैदान में मौजूद है। राहुल गांधी के शहडोल में जनसभा को संबोधित करने के सवाल पर शहडोल संसदीय क्षेत्र के राजनीतिक पंडितों का मानना है कि आम जनता के बीच राहुल गांधी भले ही लोकप्रिय हैं और जनता उन्हें सुनना चाहती है लेकिन राहुल गांधी सामने मौजूद भीड़ को कांग्रेस के वोट में बदल नहीं पा रहे हैं अब देखना यह है कि वह शहडोल में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कितना लाभदायक साबित होंगे।