युवा कांग्रेस अनूपपुर ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, किया विरोध प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को जेल से रिहा करने एवं आनलाईन सट्टा को प्रतिबन्ध करने की मांग

अनूपपुर - युवा कांग्रेस अनूपपुर द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर के इंदिरा तिराहा में युवा कांग्रेस प्रादेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया को जेल से रिहा करने एवं महादेव ऐप आनलाईन सट्टा को प्रदेश मे प्रतिबन्ध करने कि मांग को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में युवा कांग्रेस नेता व पदाधिकारी मौजूद रहें, जहां युवा नेताओं ने भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विरोध में जमकर नारेबाजी की और फिर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंक दिया। उक्त प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार दो - या गिरफ्तार करो, महंगाई, सरकार द्वारा सदन में ऑनलाइन गेमिंग सटटा को वैधानिक कर प्रदेश के शिक्षित नौजवानों को इसकी लत लगाकर उनके भविष्य को बर्बाद किया जा रहा है, जिसे लेकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2024 को भोपाल में विधानसभा घेराव के रूप में प्रभावी प्रदर्शन किया गया जिसमें युवा कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद रहे। उक्त न्यायोचित मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया सहित दो दर्जन से अधिक युवा नेताओं को प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कराकर उन्हें भोपाल की केंद्रीय जेल भेज दिया गया और अभी तक प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, ब्यौहारी विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल को रिहा नहीं किया गया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव के निर्देशानुसार रिहाई न किए जाने के विरोध में एवं मध्यप्रदेश में ऑनलाइन सट्टा (महादेव ऐप) को बंद करने के लिए आज हमने यह विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला जलाया है और इस विरोध के माध्यम के मांग है कि प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा प्रतिबंध किया जाये तथा हमारे नेता प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के साथ अन्य युवा नेताओं को रिहा किया जाये। यदि ऐसा नही किया गया तो हम युवा कांग्रेसजन पूरे प्रदेशभर में बड़े स्तर पर भी उग्र आंदोलन, प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। उक्त प्रदर्शन में ज़िलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ समस्त ज़िला पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।