बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता 
 अनूपपुर ।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे 4 मई 2023 से 14 मई 2023 तक चलाए जा रहे बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर रामदास पुरी के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक मंडलों में खेलकूद प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में जैतहरी मंडल के धनगवां  में विजय संकल्प अभियान के तहत बैठक एवं  कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के द्वारा किया गया।

 कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी शामिल हुए। जैतहरी मंडल के द्वारा धनगवां में आयोजित कबड्डी खेल प्रतियोगिता में जहां भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी एवं जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह अपनी टीम के साथ कबड्डी प्रतियोगिता में भाजपा कार्यकर्ताओं  को खेल के माध्यम से चुनाव से पहले शारीरिक मानसिक रूप से फिट रहने की प्रैक्टिस कराई। तो वहीं लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता के माध्यम से कांग्रेस को भी पटखनी देने में सफलता हासिल की। और 2 ग्राम पंचायतों में सैकड़ों युवाओं को भाजपा में शामिल कराकर बूथ विजय संकल्प अभियान के रथ को आगे बढ़ाया

 ग्राम पंचायत कल्याणपुर  में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

 12 मई 2023 को ग्राम पंचायत कल्याणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह जिला पंचायत  सदस्य रंजीत कराटे मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के प्रयास से जैतहरी मंडल के उपाध्यक्ष गया साहू के निवास पर कांग्रेसी विचारधारा से प्रेरित सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ग्राम पंचायत कल्याणपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों में प्रमुख रूप से होमराज साहू, बाबूराम साहू, दिनेश साहू, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, निर्मल सिंह धुर्वे, ब्रजेश सिंह श्याम, सौरभ सिंह, युवराज सिंह, संदीप सिंह पेंड्रो, नितीस साहू, मनीष पटेल, सत्यम साहू, छत्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, राहुल साहू के साथ अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 ग्राम पंचायत पड़रिया में बैठक के दौरान भाजपा में सम्मिलित हुए लोग  

ग्राम पंचायत पड़रिया में भाजपा की बैठक के दौरान मंडल प्रभारी सिद्धार्थ शिव सिंह  भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर  ज़िला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी , युवा मोर्चा अध्यक्ष संगीत पटेल  तथा बूथ अध्यक्ष  ब्रजलाल सिंह नेताम की उपस्थिति में ग्राम पंचायत के युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत पड़रिया में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं में प्रमुख रूप से दीपक सिंह, प्रकाश सिंह, देवान सिंह, विकास सिंह, सहोदर सिंह, दुर्गेश कुमार, अमर सिंह, रोशन सिंह, महेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, छोटन सिंह, प्रमोद सिंह के  अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी युवा साथियों और सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई