14 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी दिव्यांगों की खेलकूद प्रतियोगिता 

अनूपपुर / विश्व दिव्यांग दिवस कार्यक्रम के तहत 3 दिसंबर को शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय अनूपपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया था, जो अब 14 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक ने दी है। विश्व दिव्यांग दिवस के तहत दिव्यांगों की निर्धारित खेलकूद प्रतियोगिताएं, सामर्थ्य प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों कोे दिव्यांग प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित कराने हेतु पंजीयन व उनके निवास स्थान से लाने एवं ले जाने की सम्पूर्ण व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता में सामान्य विद्यार्थियों की भी उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया है।