क्या है आज आप की राशि मे जाने ज्योतिषाचार्य पंडित अखिलेश त्रिपाठी से
 चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), चैत्र | तृतीया तिथि 05:00 PM तक उपरांत चतुर्थी | नक्षत्र अश्विनी 01:22 PM तक उपरांत भरणी | वैधृति योग 01:43 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग | करण गर 05:00 PM तक, बाद वणिज 04:35 AM तक, बाद विष्टि |
मार्च 24 शुक्रवार को राहु 11:02 AM से 12:33 PM तक है | चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा |
*मेष राशि*(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) :
गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों के लिए आज दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा और प्रमोशन होने के भी संकेत मिल रहे हैं। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से खुद को दूर रखें। आपके बच्चे बिजनस में आपका पूरा सपॉर्ट करेंगे।
*भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।*
*वृष राशि* (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : 
गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य आज खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। बिजनस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। सफलता के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे।
*भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें*
*मिथुन राशि* (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) :
गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि वालों को आज किसी कारण से बेचैनी महसूस होगी। खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण हो सकता है, अपना ध्यान रखें। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे।
*आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।*
*कर्क राशि* (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : 
गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है तथा कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा और आप उसमें शिरकत करेंगे। पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है।
*आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।*
*सिंह राशि* (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : 
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वालों का आज पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। आज का दिन अच्छा ही व्यतीत होगा। आज के दिन आपका भाग्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बुजुर्गों की राय को नजरअंदाज न करें। अविवाहित हैं तो बातें आगे बढ़ेंगी।
*भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।*
*कन्या राशि* (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : 
गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों को आज के दिन भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। अटके कार्य शुरू करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है।
*भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।*
*तुला राशि* (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : 
गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वाले आज अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है। जरूरी काम पहले करें, सफलता मिलेगी | वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं।
*भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।*
*वृश्चिक राशि* (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : 
गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी, आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा। आज छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी को उधार देने से बचें। व्यवसाय तथा धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा।
*भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।*
*धनु राशि* (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) :
गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों को आज किस्‍मत का उतना साथ नहीं मिलेगा। कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है। आज भाग्य आपका साथ देगा। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जरूरी लेनदेन को लेकर सावधान रहें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं।
*भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।*
*मकर राशि* (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) :गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे और अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा। आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।
*भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।*
*कुंभ राशि* (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : 
गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वालों का आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। जरूरत के सामान की ही खरीद करें।
*आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।*
*मीन राशि* (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रुपए-पैसे के मामले में काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
*आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा खिलाएं।*