समाज  सेवी की सतर्कता से अनूपपुर रेल  रेलवे स्टेशन से  गलत  हाथो  मे जाने से  बची  नाबालिक  बच्ची


@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला 


अनूपपुर /  रेलवे स्टेशन अनूपपुर में  आज  उस वक्त बड़ी  घटना  होने से बच बच  गई  जब  अनूपपुर नगर  के  एक होनहार  समाज  सेवी विजय  केवलानी  ने  बड़ी  सूझ  बुझ  से  एक अपरहण कर्ता युवक  का पीछा  करते हुए नाबालिक   बच्ची  को उसके  चंगुल से छुड़ाकर  अनूपपुर जीआरपी के हाथ  सौपा |  सूत्रों से  मिली जानकारी 28 मई  को रात  9 बजे  के  करीब प्लेटफार्म नबर 04 की तरफ  एक अज्ञात युवक  को लगभग  06 वर्ष की बच्ची  को जबरन  ले जाते हुए  समाज  सेवी विजय  केवलानी  ने देखा  तो उन्हें शंका हुई की किसी की बच्ची  को वह  जबरन  उठा के  ले जा रहा  है, उसे रोक कर  पूछ करने पर  व बच्ची के  रोने पर उसे पकड़कर  अनूपपुर जी आर  पी पुलिस के पास  ला रहे  थे  तभी  आरोपित युवक  मौका  पाते ही स्टेशन से भाग  निकला, जिसका पीछा   भी  किया गया  लेकिन उसका कुछ  पता  नहीं चला, बच्ची  को वह  जी आर  पी थाने  अनूपपुर पहुंचे  जहाँ उसने बताया कि  वह सूरजपुर की रहने वाली है  और  अपनी माँ के  साथ  अनूपपुर  स्टेशन आई  थी, जहाँ माँ किसी काम  से स्टेशन से बाहर चली  गई, तभी  वह  लड़का  आया और  मुहे डरा  कर  स्टेशन से बाहर  ले जा रहा था , बच्ची  ने  पिता का नाम  मंजीत  व  सूरज  पुर निवासी बातया है |  बरहाल पूरा मामला जांच का है  की बच्ची को  मां ने युवक को सौंपा था  या फिर अपरहण कर  बच्ची को युवक द्वारा ले जाया जा रहा था | युवक की एक तस्वीर भी  रेलवे स्टेशन में बैठे हुए की आई है, |