प्रतापगढ़। दो सगे भाईयों की संदिग्ध अवस्था मे आग से जिंदा जलने से मौत, मौके पर पहुँची पुलिस, मृतक बच्चों की मां ने जेठ पर जलाने का लगाया आरोप। मामला है प्रतापगढ़ के संग्रामगढ कोतवाली अन्तर्गत भुलना का पुरवा भद्दीव गांव मे सुबह दो बच्चों की जलने से मौत होने की जानकारी पर हडकम्प मच जाता है। दरअसल दोनो सगे भाई इशांत 8 साल, कृष्णा 6 साल दोनों बिस्तर पर सो रहे थे, दोनों बच्चों की मां नीलम सुबह सौच करने के लिये चली गयी। जब वह लौट कर वापस घर मे आती है तो दोनो बच्चों को जलते देख उसके होश उड जाते हैं। बच्चों को जलने से बचाने के लिये वह चिल्लाने लगती है, आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करते हैं। लेकिन तबतक दोनों सगे भाईयों इशांत, कृष्णा की जलकर मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो जा रहा था।  पुलिस को इस मामले की जानकारी होती है, तो पुलिस भी मौके पर पहुँच जाती है। मृतक की मां नीलम ने अपने जेठ के उपर आरोप लगाया कि उसी ने ही उसके दोनों बच्चों की जिन्दा जला दिया। वही पुलिस भी मुकदमा दर्ज कर तफ्तीस मे जुट जाती है।