पुष्पराजगढ़ की पदयात्रा मंे शामिल हुए कांग्रेस जिला प्रभारी
पुस्पराजगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी के द्वारा विगत दिनों से पुष्पराजगढ़ विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें बुधवार को पुष्पराजगढ़ के कांग्रेस विधायक के पदयात्रा में जिला कांग्रेस के प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा, के साथ आदरणीय लक्ष्मण दास बाबा, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष भैया मयंक त्रिपाठी, भैया संतोष पाण्डेय, विक्रमा सिंह, सतेन्द्र दुवे, प्रशांत सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।