महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज को सशक्त बना रही है प्रदेश सरकार-सुश्री मीना सिंह 
उमरिया। सशक्त नारी से सषक्त समाज का निर्माण होता है। मां बच्चे की प्रारंभिक षिक्षक होती है। वह जैसे संस्कार बच्चों को देती है। बच्चा वैसा ही बनता है। प्रदेष्श् के मुख्यमंत्री ने बेटियों, महिलाओं के सषक्तिकरण के लिए अनेकों प्रयास शुरू किए है। जब मां गर्भ धारण करती है तो उसकी जांच के बाद आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीयन किया जाता है, उसके बाद गर्भ काल में चार हजार रूपये की मदद प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से दी जाती है। नवजात के जन्म पर 12 हजार रूपये की मदद शासन द्वारा दी जाती है। अगर बेटी जन्म लेती है तो लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाता है, इसके बाद बेटियों की पढ़ाई के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से कक्षा 6, 8, 10, 12 में छात्रवृत्ति, गांव की यदि बेटी प्रथम श्रेणी से उत्र्तीण होती है तो उसे गांव की बेटी योजना के तहत षिक्षा हेतु पंाच हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यदि बेटियां उच्च संस्थानों में प्रवेष पाती है तो उनके पढ़ाई की फीस सरकार भरती है। मुख्यमंत्री कन्या दान विवाह एवं निकाह योजना के तहत 51 हजार रूपये की सामग्री नव वर वधु को सामूहिक विवाह के माध्यम से दिए जा रहे है। सरकार द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिषत आरक्षण दिया गया है, इसके साथ ही पुलिस एवं शिक्षको ंकी भर्ती में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। सरकार की नीति बदौलत ही महिलाएं घूंघट से बाहर निकलकर राजनैतिक, प्रशासनिक, चिकित्सा, शौन्य सेवा, पायलट, पर्वतारोहण आदि के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित की है। आपने कहा कि मानपुर नगर परिषद  का नेतृत्व अध्यक्ष भारती सोनी कर रही है। यह सब सरकार की नीति की बदौलत ही संभव हुआ है। महिलाओं को सषक्त करने हेतु सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में ग्रामीण आजीविका मिशन तथा शहरी क्षेत्रों में शहरी आजीविका मिषन का संचालन करके महिलाओं को संगठित कर स्व सहायता समूह गठित किए जाते है तथा महिलाओं के समूह को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण देकर स्थानीय संसाधन एवं मांग के अनुसार सामग्री तैयार करनें का कार्य सिखाया जाता है। जिले में हर गांव मंे स्व सहायता समूह गठित है और महिलाएं गणवेश सिलाई, साबुन बनानें, उद्यानिकी, कीटनाशक, जैविक खाद, नर्सरी तैयार करने, किराना की दुकान, मनिहारी कार्य, कम्प्यूटर से संबंधित जाॅब, बैंक सखी, जूता चप्पल की दुकान, मत्स्य पालन जैसी गतिविधियां संचालित कर आय अर्जित कर रही है। इस आशय के विचार प्रदेश शासन की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने नगर परिषद मानपुर में आयोजित विकास यात्रा के दौरान बस स्टेण्ड मानपुर वार्ड नंबर 9 में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में नगर परिषद मानपुर की अध्यक्ष भारती सोनी, उपाध्यक्ष गीता देवी पटेल, खुशबु गुप्ता, रूक्कू बाई प्रजापति सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे। जन जातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार बैगा जन जाति के महिला परिवार मुखिया को पोषण आहार हेतु एक हजार रूपये की राषि दी जा रही है। विगत 29 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अमरकंटक में प्रवास के दौरान प्रदेश की सभी महिलाएं केवल आयकर दाता एवं नौकरी करने वाली महिलाओं को छोड़कर एक हजार रूपये प्रतिमाह अनुदान देने की घोषणा की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से इस लाड़ली बहना योजना का लाभ महिलाओं को मिलने लगेगा। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।