आप कितने दिनों तक बिना सोए रह सकते हैं? नींद पूरी न होने से शरीर में दिखते हैं ये साइड इफेक्ट
आपने कभी सोचा होगा कि स्वस्थ रहने के लिए नींद कितनी जरूरी है, अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि स्वस्थ रहने के लिए नींद कितनी जरूरी है।
शरीर के लिए जैसे भोजन जरूरी होता है वैसे ही सोना भी बहुत जरूरी होता है। लेकिन अगर आपकी नींद ठीक ढ़ग से पूरी नहीं हो रही है तो इसके साइइ इफेक्ट आपके शरीर में धीरे-धीरे दिखने लगेंगे। नींद से हमारे शरीर और दिमाग को आराम मिलता है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। एक्सपर्ट हर दिन पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि एक इंसान बिना सोए कितने दिन तक जिंदा रह सकता है। आइए इस सवाल का जवाब भी जान लेते हैं।

बिना सोए कितने दिन तक जिंदा रह सकता है इंसान-

नींद पूरी नहीं होने से आपका दिमाग पूरा दिन खराब रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर एक इंसान कितने दिनों तक बिना सोए जिंदा रह सकता है?
सेहतमंद रहने के लिए कम से कम 7 से लेकर 9 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद से आपके बॉडी को आराम मिलता है और वह दोबारा से काम करने के लिए तैयार हो जाती है। कई बार देखा जाता है कि नींद न लगने की वजह से शरीर में दिन भर आलस बना रहता है और कोई भी काम करने में मन नहीं लगता है।
शरीर को सेहतमंद रहने के लिए जैसे खाना, पानी और हवा जरूरी है। वैसे ही अच्छी नींद भी जरूरी है। साल 1997 में नींद को लेकर एक शोध किया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से आयोजित एक प्रतिस्पर्धा में 18 दिन 21 घंटे और 40 मिनट तक लगातार न सोने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। हालांकि, इस रिकॉर्ड की वजह से शरीर पर कई तरह के बुरे साइड इफेक्ट देखने को मिलें, जिसके बाद से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस कैटेगरी को बंद कर दिया।

नींद न लेने के साइड इफेक्ट–

सिर में दर्द बना रहना।
एनर्जी लेवल कम होना।
सोचने-समझने की क्षमता कम होना
मूड में बदलाव
कमजोर इम्युनिटी
हाई ब्लड प्रेशर
डायबिटीज का खतरा
वजन बढ़ना, मोटापा होना

नींद लेने के टिप्स-

कमरे का तापमान सही रखें।
टीवी, कंप्यूटर और फोन से दूर रहें।
रोजाना शारीरिक मेहनत करे।
रोजाना एक समय पर सोने जाएं।
कमरे का तापमान सही रखें।
सोने से पहले भारी खाना, कैफीन और एल्कोहॉल ना पीएं।
रोजाना शारीरिक गतिविधि करें।

24 घंटे से ज्यादा जागने का असर

24 घंटे तक नींद ना लेना एक सामान्य स्थिति है, जिससे कई सारे लोग गुजर चुके हैं। हालांकि, इस दौरान उबासी, एनर्जी की कमी जैसे नींद की कमी के लक्षण दिखने लगते हैं। लेकिन जब आप 24 घंटे से भी ज्यादा जगते हैं तो स्लीप डेप्रिवेशन के लक्षण गंभीर होते जाते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है।