युवाओं ने विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली निकाल कर युवाओं ने दिया संदेष
नेहरू युवा केन्द्र उमरिया में साईकिल रैली का किया गया आयोजन 


उमरिया- आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का आयोजन नेहरू युवा केंद्र उमरिया युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जागरूकता से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया के द्वारा लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट मिशन लाइफ अभियान के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस पर विकासखंड पाली के एक्स राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हिमांशु तिवारी के नेतृत्व में महिला मंडल युवा मंडल के सदस्यों के द्वारा जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी को नियमित रूप से दिन में दो से तीन किलोमीटर साइकिल चलानी चाहिए। इससे शरीर फीट रहेगा और पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। एक्स नेशनल यूथ वॉलिंटियर हिमांशु तिवारी ने कहा कि साइकिल, परिवहन का सामान्य, सस्ता, विश्वसनीय, एवं पर्यावरण अनुकूल साधन है। आगे उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शारीरिक व्यायाम भी होता है, साथ ही स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। जबतक आप साइकिल चलाने के लायक अपने आपको महसूस कर रहे हैं, कम से कम आधे घंटे तक साइकिल की सवारी करें। इससे आप अपने को तनावमुक्त रख सकते हैं। साइकिल रैली के दौरान नेशनल एक्स यूथ वालंटियर हिमांशु तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष खुशी सेन, माया सिंह, अमृता सिंह, राहुल सिंह, निधि गुप्ता, शिखा बर्मन, नेहा द्विवेदी, सत्यम सेन, संचिता सेन, चंदा गुप्ता, श्रीराम तिवारी, खुशी पनिका, शीतल कोल, तम्मना, अरमान, सौरब पांडेय, लकी यादव, निखिल सिंह एवं सभी  उपस्थित रहे।