बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें हुई बर्बाद आम आदमी के स्वास्थ्य पर भी मौसम का असर
(आदित्य सिंह)

वेंकटनगर। वेंकटनगर व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की दोपहर को हुई झमाझम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी। किसानों द्वारा बोई गई रबी सीजन की फसले असमय होने वाली बार बार बारिश से बर्बाद हो गयी है। मौसम में आये अचानक परिवर्तन के कारण अन्नदाता के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। किसानों की कुछ फसले जैसे गेहूं चना मसूर है, जो कटकर खलिहान में पड़ी हुई है वही कुछ किसानों की फसल पककर तैयार है। असमय बारिश होने से किसान को अपनी फसल की चिंता सता रही है। बेमौसम हो रही बारिश के कारण किसानों द्वारा उगाई गयी सब्जियों पर भी विपरीत असर पड़ेगा। जहां बारिश के कारण सब्जियों में कीड़े लगने का डर है, वही अनाज के रंग और उसकी गुणवत्ता पर भी विपरीत असर पड़ेगा। बारिश के कारण नुकसान होने से किसान काफी चिंतित नजर आ रहा है।